MP : आज 2 घंटे पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, फिर बढ़ेंगे दाम? डीलर्स ने की ये मांग

भोपाल : आज मध्यप्रदेश में 2 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। शाम 7 से रात 9 बजे के बीच डीजल और पेट्रोल नहीं मिलेगी। दरअसल, डीलर्स कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। एक्साइज कम करने के बाद एमपी में पेट्रोल साढ़े 9 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था। अब डीलर्स ने बढ़ाने की मांग रख दी है।

इतना ही नहीं अगर उनकी मांगें नहीं मानती है तो डीलर्स ने अनिश्चिकाली हड़ताल की चेतावनी भी दी है। बताया जा रहा है कि इसे लेकर डीलर्स ने पेट्रोलियम कंपनियों को अल्टीमेटम भी दे दिया है।

इतना ही नहीं कलेक्टर्स को पत्र भी लिखे गए हैं। डीलर्स ने स्टेट लेवल को-आर्डिनेटर के सामने अपनी मांगे रखी हैं। उनका कहना है कि जरूरी सेवा होने की वजह से पेट्रोल पंप को सिर्फ दो घंटे के लिए बंद रखा गया है।

बता दे कि गर्मियों का सीजन होने के कारण अक्सर शाम के वक्त पेट्रोल पंपों में ज्यादा भीड़ रहती है। स्ट्राइक की वजह से गाड़ी मालिकों को परेशानियों का सामने करना पड़ सकता है। वहीं, जानकारों की मानें तो अगर पेट्रोलियम कंपनी कमीशन बढ़ाती है तो सूबे में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।

Exit mobile version