क्या पता कौन से गुट का "विधायक टूटकर" कब हमारे पास आ जाए? – गोपाल भार्गव

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया हैं। उनके इस आरोप के बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई हैं। इसके अलावा प्रदेश में बयानबाज़ी का दौर भी शुरू हो गया हैं। बीजेपी के दिग्गज नेता लगातार दिग्विजय सिंह और कांग्रेस का घेराव करने में जुट गई हैं। सिंह दवारा लगाए गए इन आरोपों पर बीजेपी जमकर पलटवार कर रही हैं।
इसी कड़ी में अब नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव का बड़ा बयान सामने आया हैं।
गोपाल भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कभी भी विधायकों की खरीद-फरोख्त की परंपरा न रही है और न आगे रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है, लेकिन हम मजबूती के साथ खड़े हुए हैं और सरकार को आईना दिखाते रहेंगे। भाजपा का हर एक विधायक मजबूत हैं।
गोपाल भार्गव ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह आरोप नहीं लगाएं इसका सबूत पेश करे। सिंह सभी विधायकों को सामने लेकर आएं ओर बताए कि वें कौन से विधायक हैं जिनसे संपर्क होने की वो बात कह रहे हैं। गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेस को भय है कि पता नहीं उनके कौन से गुट से विधायक टूटकर भाजपा में चला जाए। कांग्रेस में इतने सारे गुट हैं कि उनके अंदर ही जमकर असंतोष हैं। कांग्रेस में कबीलाई संस्कृति हावी हैं।
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में कहा था कि भाजपा की ओर से लगातार यह कोशिश की जा रही है कि वह मध्यप्रदेश की सरकार को अस्थिर कर सके। बाकायदा इसके लिए भाजपा के बड़े नेता कांग्रेस विधायकों को पैसे का लोभ भी दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांगेस के विधायकों को 25 से 30 करोड़ रूपये का ऑफर दिया गया हैं।