खोजें

MP NEWS: सीएम शिवराज पर दया आती है, BJP को ही नहीं उन पर भरोसा – जयवर्धन सिंह

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

MP NEWS

MP NEWS

MP NEWS – मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही जुबानी हमले का दौर तेज हो गया है। इसी बीच कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्हें शिवराज सिंह चौहान पर ‘दया’ आती है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि, जब बीजेपी ही उन्हें सीएम फेस प्रोजेक्ट नहीं कर रही है तो आप समझ सकते हैं जनता के बीच में शिवराज सिंह चौहान क्या छवि होगी।

कांग्रेस पूरी तरह से कमलनाथ के साथ

वहीं, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने दावा किया है कि, कांग्रेस पूरी तरह से पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ है और उन्हें पूरी तरह विश्वास है कि, आगामी चुनाव में कांग्रेस जीतेगी व कमलनाथ की सरकार बनेगी। बता दें, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली उम्मीदवार सूची जारी की, जिसमें दिग्विजय सिंह के परिवार को दो टिकट मिले हैं।

जयवर्धन सिंह राघौवगढ़ से चुनाव लड़ेंगे

कांग्रेस ने जयवर्धन सिंह को राघौवगढ़ से चुनावी समर में उतारा है तो वहीं लक्ष्मण सिंह को गुना की चाचौड़ा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा पीसीसी चीफ कमलनाथ अपनी पारंपरिक सीट और गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी।

 

Exit mobile version