CAA पर बोले Govinda, मैं छोड़ चुका हूं राजनीति, कुछ बोलूंगा तो लगेगी मिर्ची

- खरगोन पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा
- आईफा अवार्ड और CAA को लेकर दिया ये बड़ा बयान
- गोविंदा की एक झलक पाने के लिए पहुंचे 2 लाख लोग
बॉलीवुड डेस्क – मंगलवार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा मध्य-प्रदेश के खरगोन में आयोजित मेले में पहुंचे। जहां उनको देखने के लिए करीब 2 लाख लोग आए। इस दौरान उन्होंने यहां डांस भी किया। जबकि कर्यक्रम को संभोधित करते हुए गोविंदा ने कहा- मुझे पता चला है स्वच्छता को लेकर खरगोन सेकंड नंबर पर हैं। मैं समझता हूं फर्स्ट नंबर, सेकंड नंबर कुछ नहीं होता है हमारा शहर सख्त होना चाहिए।
वहीं, गोविंदा ने आईफा अवार्ड और CAA (नागरिकता संशोधन एक्ट) को लेकर अपनी बात रखी।
आईफा अवार्ड को लेकर अभिनेता गोविंदा ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं ये कामयाब हो। नर्मदा मैया का हमेशा आशीर्वाद रहा हैं। उन्होंने कहा कि 'मध्य प्रदेश हिंदुस्तान का दिल है और फिल्म लाइन दिल से निकली आवाज है जो पूरी दुनिया तक पहुंचती हैं।
वहीं, CAA को लेकर गोविंदा ने कहा कि मैं कुछ नहीं बोलूंगा, मैं राजनीति छोड़ चुका हूं, मैं कुछ बोलूंगा तो वैसा ही होगा “तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं” … गोविंदा ने CAA पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।




