कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश/ उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर मिल रही है जहां कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया हैं।
बीते कई दिनों से फरार चल रहे विकास दुबे की गिरफ्तारी आज सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर से हुई हैं। बड़ी तादाद में पुलिस बल उसे पुलिस कंट्रोल रूम लेकर पहुंची हैं।
वहीं, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इसको लेकर बड़ा बयान दिया हैं। नरोत्तम मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारी मप्र की जाबाज़ पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। मप्र पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर थी, जैसे ही पुलिस को शक हुआ, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि यूपी पुलिस को भी इसकी सुनचा दे दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जैसे भी यूपी पुलिस कहेंगी हम वैसा करेंगे।
बता दे कि कानपुर गोलीकांड के 7वें दिन मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई हैं।