सभी खबरें

कमलनाथ जी, "हम कोई रसगुल्ला नहीं है जो खा जाओगे" – शिवराज सिंह 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्‍य प्रदेश में कमलनाथ सरकार और विपक्ष यानी बीजेपी दोनों आमने सामने आ गए हैं। बीजेपी लगातार कमलनाथ सरकार पर हमलावर है, चुकी कमलनाथ सरकार माफियाओं के खिलाफ कार्यवाई कर रहीं हैं। दरअसल बीजेपी का कहना है कि सरकार बीजेपी नेताओं पर विशेष रूप से चुनकर अत्याचार कर रहीं हैं। सरकार के इस अत्याचार को देखते हुए बीजेपी कमलनाथ सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का बड़ा फैसला लिया हैं। 

बता दे कि शुक्रवार को हुई प्रदेशस्तरीय बैठक में तमाम नेताओं की मौजूदगी में तय किया गया कि सरकार के इस अभियान के खिलाफ पूरे प्रदेश में बीजेपी के नेता आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे और असली माफियाओं की सूची राज्यपाल को सौंपेंगे। 

इस बैठक में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी कमलनाथ सरकार का घेराव किया, और हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार की पाप की लंका को जलाकर खाक कर देंगे। सरकार भाजपा के कार्यकर्ताओं को तबाह और बर्बाद करना चाहती हैं। हम कोई रसगुल्ला नहीं है जो खा जाओगे। हम राख के ढेर में भी खड़े हो जाएंगे।  

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में सरकार बदले की भावना से काम कर रही। माफिया के नाम पर बीजेपी नेता और जनता को निशाने पर लिया जा रहा। कोई सच्ची बात उठाता है तो उसे फंसाने की राजनीति हो रही हैं। यही नहीं, मकान और होटल गिरा दिया जाता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button