सभी खबरें

क्यों होमगार्ड जवानों को ज़लील किया जा रहा है? क्या कांग्रेस में ज़रा भी "शर्म और हया" बची है – शिवराज सिंह

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – सोमवार को भोपाल में मध्यप्रदेश के होमगार्ड जवानों ने विभागीय मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि होमगार्ड जवान के साथ कब तक 'स्वयंसेवी' शब्द जुड़ा रहेगा। अब हमें पुलिस जैसी नियमित नौकरी चाहिए। पुलिस की तरह वेतन दिया जाए। पूरे 12 महीने की नौकरी हो और नियमितीकरण किया जाए।

होमगार्ड ने कहा कि हमारा हर तीन साल में पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच कराना बंद किया जाए। अगर सरकार ने इन मांगों को पूरा नहीं किया तो होमगार्डों का आंदोलन और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

इस सिलसिले में अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बार फिर कमलनाथ सरकार का घेराव किया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की – बेशर्मी की सारी हदें इस कांग्रेस सरकार ने पार कर दी हैं! प्रदेश की जनता की नज़रों में और कितना गिरेगी यह सरकार? क्या मध्यप्रदेश को गर्त में धकेलने के बाद ही कांग्रेस को चैन मिलेगा? क्या प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को बर्बाद करके ही कांग्रेस दम लेगी?

जबकि शिवराज ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा की – होमगार्ड जवानों की मांगें क्यों नहीं मानी जा रही हैं? क्यों उन्हें ज़लील किया जा रहा है? कांग्रेस में अब जरा भी शर्म और हया बची हो तो अपने वचनपत्र का एक वादा भी पूरा करके बताये!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button