MP Elections 2023 : विंध्य जनता पार्टी ने जारी की 25 प्रत्याशियों की सूची

MP Elections 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही सभी दलों ने प्रचार-प्रसार भी तेज कर दिया है। विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में हलचल तेज होते जा रही है। भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी बना ली थी। जिसका नाम विंध्य जनता पार्टी रखा था।

वहीं आज यानी की शुक्रवार को विंध्य जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस दौरान नारायण त्रिपाठी ने कहा कि, विंध्य प्रदेश को लेकर कई बार मांग उठाई। अपनी बात रखने पर BJP सहित तमाम पार्टियों ने बागी बनाया। उन्होंने आगे कहा कि, विंध्य का पुर्ननिर्माण हमारा विकास है। विंध्य के लोगों के साथ धोखा हुआ है। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि, कोई भी पार्टी विंध्य के लिए नहीं कर पाई कोई काम। इस दौरान उन्होंने इशारों ही इशारों में अपनी पुरानी पार्टी बीजेपी पर निशाना साधते हुअ कहा कि, राम के नाम पर राजनीति होती है, लेकिन राम की भूमि चित्रकूट विंध्य उपेक्षित है। विंध्य का पुनर्निर्माण हमारा उद्देश्य है।

आपको बता दें कि, बीजेपी से हाल ही में इस्तीफा देकर अलग हुए विंध्य के नेता नारायण त्रिपाठी अब अपना अलग राजनीतिक दल बना चुके हैं। विंध्य जनता पार्टी के नाम से वो चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। पार्टी ने मध्य प्रदेश की 40 सीटों में से आज 25 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

Exit mobile version