खोजें

MP Elections 2023: दिग्विजय सिंह ने किया आगाह, बोले – एमपी में सिर्फ 2 ही पार्टी, छोटे दलों के जाल में न फंसें

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

MP Elections 2023: दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मध्य प्रदेश में केवल दो दल हैं और मतदाताओं को ऐसे छोटे दलों के जाल में नहीं फंसना चाहिए, जो राज्य में सरकार नहीं बनाने जा रहे। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो बयान में कहा कि, मध्य प्रदेश में केवल दो दल हैं। या तो कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनाएगी। छोटे दल (राज्य में) सरकार नहीं बनाने जा रहे हैं। इसलिए, मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे उनके जाल में न फंसें।

उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी-कांग्रेस के अलावा, राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अन्य दलों में आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) शामिल हैं। पिछले चुनाव में सपा, बसपा और जीजीपी ने भी सीटें जीती थीं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, राज्य की जनता 20 साल के ‘कुशासन’ के बाद अब बदलाव चाहती है और कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार चाहती है।

Exit mobile version