CAA-NRC को लेकर भाजपा में दिखने लगी फूट, 600 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेश – नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध के कारण भाजपा देशभर में जनजागरण सभाएं कर रही हैं। गृहमंत्री अमित शाह भी नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जबलपुर में सभा को संबोधित कर चुके हैं। वहीं, पार्टी के कई बड़े नेता भी मध्यप्रदेश में जनसभाएं कर रहे हैं।
लेकिन इसी बीच पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में असंतोष की भावना हैं। साथ ही नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नाराज़गी भी हैं।
नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि सालों से हम भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता रहे हैं और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दे पर पार्टी लाइन को आगे बढ़ाते रहे हैं लेकिन सीएए और एनआरसी हमारे खिलाफ हैं।
बता दे कि इस कानून के नाराज़ होकर मध्यप्रदेश में 600 से ज्यादा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफा देने वालों में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, खरगोन जिले में अब तक सबसे ज़्यादा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने इस्तीफा दिया हैं। खरगोन जिले की अध्यक्ष तस्लीम खान के अनुसार, खरगोन जिले के 173 पदाधिकारियों और 500 कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक मोर्चा से इस्तीफा दे दिया हैं। खरगोन के अलावा, भोपाल, देवास और हरदा में भी कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की बात सामने आई है।
वहीं, पार्टी नेतृत्व ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता जावेद बेग को पार्टी से निष्कासित कर दिया हैं। जावेद बेग ने बताया कि जब उन्होंने जामिया और JNU की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।