8 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP में धर्म की सियासत; कांग्रेस विधायक का कहना- बीजेपी के दवाब में पुलिस प्रशासन नहीं दे रही कथा की अनुमति

इंदौर। मध्यप्रदेश में चुनावी साल के बीच धर्म को लेकर सियासत शुरू हो गई हैं। नेता चुनाव के पहले अपने क्षेत्र में कथा कराने की होड़ में लगे हुए है। इसी कड़ी में इंदौर शहर के क्षेत्र क्रमांक एक के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में पुलिस प्रशासन कथा की अनुमति नहीं दे रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर बीजेपी के दबाव का आरोप लगाया है।

साथ ही कहा की अगर कथा की परमिशन नहीं मिलती है तो कथा नहीं करवाएंगे और ना ही कानून को हाथ में लेंगे। पुलिस कमिश्नर पर लगे आरोप पर कहा बीजेपी के दबाव में विधायक का फोन तक नहीं उठा रहे हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।