सभी खबरें

MP Corona Crisis : हाई लेवल मीटिंग में सीएम शिवराज ने लिया एक और बड़ा फ़ैसला..

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है और रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना के नए मामले प्रदेश में सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये भी है कि कोरोना से सही होने वाले मरीज़ों की संख्या में भी लगातार इज़ाफ़ा हो रहा हैं।वहीं, सरकार भी कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए लगातार बड़े बड़े  फ़ैसले ले रहीं हैं। इसी बीच सरकार ने एक और बड़ा फ़ैसला लिया हैं। 

दरअसल, सोमवार को हुई हाईलेवल मीटिंग में सीएम शिवराज सिंह ने बड़ा फैसले लिए। जिसके तहत अब प्रदेश में 18 से लेकर 44 वर्ष की आयु तक के लोगो का वैक्सीनेशन कार्यक्रम 5 मई से शुरू किया जा रहा हैं। 

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश को कोविशील्ड की 4 करोड़ 76 लाख  और कोवैक्सीन  की 52 लाख 25 हज़ार डोज प्राप्त होंगे। 5 मई से 15 मई तक कुल 1480 सत्रों में 1 लाख 48 हज़ार डोज का कार्यक्रम तय किया गया हैं। 5 और 6 मई को 104 सत्रों में 10,400 डोज, 8 और 10 मई को 416 सत्रों में 41,600 डोज और 12, 13 और 15 मई को 960 सत्रों में 96,000 डोज लगाया जाएगा।

हालांकि 1 दिन पहले ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी 48 घंटे के अंदर 18+ को वैक्सीनेशन की शुुरुआत करने का दावा किया था। इसके लिए 5 करोड़ 19 लाख डोज की आवश्यकता होगी। दो कंपनी कोविशील्ड और कोवैक्सीन को आर्डर दिया गया हैं। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर कार्यक्रम चलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button