सभी खबरें

MP : कांग्रेस नेता ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर उठाए सवाल, मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश/जबलपुर – कांग्रेस पार्टी में फिलहाल कुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बवाल मचा हुआ था। हालांकि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में ये तय हुआ कि सोनिया गांधी ही अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी।

लेकिन सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, राहुल गांधी, विवेक तंखा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं में हुई बयानबाजी किसी से छुपी नहीं हैं।

इसी बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर से कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने पूरे घटनाक्रम को लेकर एक ट्वीट किया हैं। जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

दरअसल, उन्होंने अपने ट्वीट में कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेताओं का ही घेराव किया हैं। 

कांग्रेस नेता दिनेश यादव ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हुई कलह से कार्यकर्ता बेहद दुखी हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी वह तन मन धन और जी जान से पार्टी हित में काम कर रहे हैं, पर शीर्ष नेताओं की बेवजह बयानबाजी सबकी मेहनत बर्बाद कर देती है.' 

मालूम हो कि मध्यप्रदेश में अभी 27 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उस से पहले कांग्रेस में इस तरह की अनबन सामने आना, पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। बता दे कि राज्य से कमलनाथ की सरकार महज़ 15 महीनों में ही गिर गई थी। ऐसे में सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही पार्टी अभी मुसीबत के घेरे में हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button