21 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

मप्र उपचुनाव : दो कट्टर धुर विरोधी बने "दोस्त", जिससे मिली थी "हार" अब उसके लिए ही कर रहे "प्रचार"

मप्र उपचुनाव : दो कट्टर धुर विरोधी बने दोस्त, जिससे मिली थी हार अब उसके लिए ही कर रहे प्रचार

मध्यप्रदेश/देवास – मध्यप्रदेश में जैसे जैसे उपचुनाव नज़दीक आ रहे है वैसे वैसे प्रदेश में हलचल तेज़ होती जा रहीं हैं। इसके साथ ही सभी राजनैतिक दलों ने अपना प्रचार भी तेज़ कर दिया हैं। खास बात तो ये है कि अब दुश्मन भी दोस्त बनते हुए नज़र आ रहे हैं।

एक ज़माने में एक दूरसे के कट्टर दुश्मन रहे नेता अब साथ मे मिलकर प्रचार कर रहे हैं। मालूम हो कि प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें से एक सीट देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा की हैं। जहां दो कट्टर विरोधी एक साथ नज़र आए जिसको देख जनता के होश भी उड़ गए। 

बता दे कि इस सीट से पूर्व मंत्री दीपक जोशी (Deepak joshi) दावेदार मानें जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने यहां से  मनोज चौधरी (Manoj chaudhary) को टिकट दिया। जिससे वो बीते दिनों पार्टी से काफी नाराज़ भी दिखाई दिए। हालांकि अलकामन की समझाइश के बाद वो मान गए। अब पूर्व मंत्री दीपक जोशी, मनोज चौधरी के साथ मिलकर प्रचार कर रहे हैं। 

इतना ही नहीं जोशी और चौधरी आपस गोपनीय मन्त्रणा करते हुए भी दिखे। इसके अलावा जनसम्पर्क के दौरान दोनों में काफ़ी नजदीकीया दिखी। वहीं, दीपक जोशी ने बताया कि वे कभी भी चौधरी के विरोध में नही रहे हैं।

गौरतलब है कि मनोज चौधरी वोही है जिन्होंने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में दीपक जोशी को शिकस्त दी थी। अब दोनों नेता साथ मे मिलकर प्रचार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।