26 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

मप्र उपचुनाव : एक विधानसभा सीट पर होगा 1 करोड़ का खर्चा, ये है बड़ी वजह

मप्र उपचुनाव : एक विधानसभा सीट पर होगा 1 करोड़ का खर्चा, ये है बड़ी वजह

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 27 सीटों पर जल्द उपचुनाव होने हैं। जानकारी के मुताबिक सितंबर अंत तक चुनाव हो सकते हैं। 

बता दे कि उपचुनाव में इस बार सामान्य चुनाव से दोगुना खर्च करना पड़ेगा। आम तौर पर एक विधानसभा चुनाव 50 से 75 लाख रुपए में होता रहा है, वहां अब एक करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने की संभावना हैं।

दरअसल, कोरोना संकटकाल के चलते इस चुनाव में ज़्यादा खर्च होने की संभावना हैं। 

ऐसे बढ़ेगा खर्चा

  • कोरोना काल में दोगुने से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
  • सैनेटाइजर, मास्क, मतदान सामग्री का सैनेटाइजेशन और अतिरिक्त मानव संसाधन का इंतजाम भी रहेगा।
  • 27 विधानसभा क्षेत्रों में सात हजार मतदान केंद्र बनाए जाते थे। अब दस से ग्यारह हजार मतदान केंद्र बनए जाएंगे। 
  • सोशल डिस्टेंसिंग के चलते वाहनों की संख्या भी दो से तीन गुना बढ़ाना पड़ेगी। 
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।