सभी खबरें

मप्र उपचुनाव : कमलनाथ का बड़ा दावा, BJP खेमे में हड़कंप

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में जब तक 27 सीटों पर उपचुनाव नहीीं हो जाते तब तक यहां सियाासी बवाल मचा रहेगा। दरअसल, इस उपचुनाव से पहले राजनीतिक दलों में दलबदलू का सिलसिला जारी हैं। हालही में भाजपा के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।

इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) ने एक बड़ा दावा करते हुए फिर से प्रदेश की सियासत को गरमा दिया हैं। 

कमलनाथ ने दावा किया है कि भाजपा में कई नेता और कार्यकर्ता परेशान और प्रताड़ित हैं। वो सभी कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, 'भाजपा कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी में त्रस्त हैं। आज सतीश सिकरवार कांग्रेस में शामिल हुए हैं, कल और भी भाजपा के त्रस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि ये चुनाव 15 साल बनाम 15 महीने का होगा। कांग्रेस अपने 15 महीनों के कार्यकाल जनता के सामने रखेगी। जनता ही इसकी गवाह भी हैं। कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आम लोग समझ गए हैं कि 15 साल तक सिर्फ भाजपा ने गुमराह किया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button