24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

आज पेश नहीं होगा MP Budget 2021? ये बड़ी वजह आई सामने ….

आज पेश नहीं होगा MP Budget 2021? ये बड़ी वजह आई सामने

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में आज बजट पेश होगा, जिसपर पुरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। लेकिन इसी बीच खबर मिल रहीं है की आज शायद बजट पेश नहीं हो सकेगा। दरअसल, आज सुबह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन हो गया हैं। उनके निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई हैं। 

बता दे कि खंडवा के सांसद नंदकुमार सिंह का निधन दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हुआ। पिछले लगभग 1 महीने से वे दिल्ली में भर्ती थे। उनके निधन के बाद प्रदेश सरकार आज बजट पेश न करने का फैसला ले सकती हैं। 

इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी उनके निधन पर दुःख जताया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की – प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नंदू भैया ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया। नंदू भैया की पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम पहुंचेगी। कल हम सब उन्हें विदाई देंगे। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। सीएम शिवराज ने लिखा लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं। नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।