21 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP Budget 2021 आज होगा पेश, आम जनता को राहत की उम्मीद कम, हो सकती है ये घोषणा

MP Budget 2021 आज होगा पेश, आम जनता को राहत की उम्मीद कम, हो सकती है ये घोषणा

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में आज बजट पेश होगा, जिसपर पुरे प्रदेश की निगाहें होंगी। हालांकि, खबरों की मानें तो आज पेश होने वाले बजट (MP Budget 2021) में आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद कम हैं। बताया जा रहा है कि मध्‍य प्रदेश का बजट 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपये तक का हो सकता हैं। यह पिछले साल की तुलना में सात से दस फीसदी तक बढ़ने वाला हैं। 

  • बजट में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की संभावना कम हैं। 
  • शराब पर भी यही स्थिति रहेगी। 
  • नया टैक्स लाने पर सरकार का कोई विचार नहीं। 
  • कर्मचारियों, किसानों और महिलाओं के अलावा कई अन्‍य क्षेत्रों पर फोकस रहने की उम्‍मीद हैं। 
  • किसानों को राज्य की ओर से 4 हजार रुपए सम्मान निधि अब बराबर मिलेगी। 
  • मप्र में 9 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा होगी, छह केंद्र सरकार की मदद से और तीन मप्र खोलेगा। 
  • शिवपुरी, राजगढ़, मंडला, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, दमोह और सिवनी में खुल सकते है मेडिकल कॉलेज। 
  • गैस पीड़ित विधवा महिला की पेंशन फिर शुरू करने का प्रावधान होगा। 
  • बजट में नर्मदा एक्सप्रेस-वे, अटल प्रोग्रेस वे के रास्ते में इकोनॉमिक कॉरिडोर और इंडस्ट्रियल निवेश को बढ़ाने के लिए नए प्रावधानों किए जा रहे हैं। 
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।