सभी खबरें

MP : बजट में भी पिछड़े सिंधिया खेमे के मंत्री, CM शिवराज के करीबी मंत्रियों पर ज़्यादा फोकस

मध्यप्रदेश/भोपाल – मंगलवार को मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश किया। बजट में भी कहीं न कहीं सिंधिया खेमे के मंत्री पिछड़ते हुए नज़र आए। टोटल 2.40 लाख करोड़ के अनुमानित बजट में सिंधिया खेमे के 6 मंत्रियों के विभागों को कुल 52,206 करोड़ रुपए दिए गए हैं। जबकि, शिवराज खेमे के 6 मंत्रियों को 67,646 करोड़ रुपए दिए गए हैं यानी 15,440 करोड़ रुपए ज्यादा। खेमे के लिहाज से देखें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुकाबले शिवराज सिंह खेमे के मंत्रियों को काफी ज्यादा बजट अलॉट किया गया हैं। 

सीएम शिवराज के करीबी मंत्रियों का बजट 

 


 

सीएम शिवराज के करीबी मंत्री – गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, इंदरसिंह परमार, भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया हैं। इनके खाते में कुल 67,646 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार को 25,953 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं, सबसे कम वनमंत्री विजय शाह को 1,614 करोड़ रुपए मिले हैं।

सिंधिया खेमे के मंत्रियों का ऐसा है बजट 

 

 

शिवराज सरकार में सिंधिया गुट के 8 मंत्री हैं। जिसमें मुख्य रूप में गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रदुम्मनसिंह तोमर, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी और बृजेंद्रसिंह यादव हैं। इनमें सबसे ज्यादा बजट पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया को 16,042 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसके बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्दुम्मन सिंह तोमर हैं, जिन्हें 10,947 करोड़ रुपए मिले हैं। सबसे कम 2,078 करोड़ रुपए का बजट राजस्व और परिवहन विभाग को दिए गए हैं, जो गोविंद सिंह राजपूत के पास हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button