सभी खबरें

MP Board : ऐसे तैयार किया जाएगा 10वीं का रिजल्ट…12वीं के लिए बुलाई जाएगी बैठक, फैसला जल्द

मध्यप्रदेश/भोपाल : पिछले महिने कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल (MP Board) द्वारा 30 अप्रैल से आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं (MP Board Exams 2021) को स्थगित कर दिया था, चुंकी आंकड़े दिनों दिन बढ़ रहे है, वर्तमान में 92 हजार के करीब एक्टिव केस पहुंच गए है, ऐसे में परीक्षाएं में परीक्षा करवाना संभव नहीं। 

इसी बीच 10वीं का रिजल्ट CBSE की तर्ज पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बनाने सहमत बन गई हैं। ये निर्णय एमपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सोमवार को औपचारिक बैठक में लिया गया।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया, पिछले साल एमपी बोर्ड के रिजल्ट के आधार पर स्टूडेंट को अन्य राज्यों में एडमिशन मिलने में दिक्कत आई थी। ऐसे में अब सीबीएसई की तर्ज पर रिजल्ट तैयार करने पर सहमति बनी है, लेकिन अंतिम निर्णय जल्दी लिया जाएगा।

सुत्रों की मानें तो CBSE की तर्ज पर ही MP Board भी 10वीं की परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा रिजल्ट (result) घोषित किए जाने की तैयारी में हैं। बैठक में भी 10वीं के छात्रों के परीक्षा परिणाम उनके अर्धवार्षिक परीक्षा के अंक और रिवीजन टेस्ट के आधार पर तैयार करने का फैसले पर सहमति भी बनी है, इसके लिए निजी स्कूलों से भी जानकारी मांगी गई हैं।हालांकि अभी अंतिम फैसला होना बाकी हैं। 

इधर, 12वीं की परीक्षाएं जून माह में कराने की तैयारी हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन? इसका निर्णय होना बाकी हैं। हालांकि परीक्षा ऑफलाइन ही होने के संकेत मिल रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने पहले ही स्पष्ट किया था कि जनरल प्रमोशन किसी भी हाल में नहीं देंगे।

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि बैठक में कक्षा 12वीं की परीक्षा को लेकर फिलहाल फैसला नहीं हुआ हैं। दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग पिछले सप्ताह होम आइसोलेट और केविड केयर सेंटर में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों के लिए चलाए जा रहे योग ट्रेनिंग प्रोग्राम में व्यस्त है, इसलिए बैठक औपचारिक थी। जल्द ही अगली बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें कक्षा 12वीं की परीक्षा को लेकर निर्णय होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button