सभी खबरें

"गौ कैबिनेट" को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान, कहा इसी साल बनेगी 4 हज़ार गौशालाएं

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट –  प्रदेश में गौधन (Gaudhab) के संरक्षण और संवर्धन के लिए ‘गौ कैबिनेट’ (Gau Cabinet) के गठन का निर्णय लिया गया हैं। जिसपर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) का बड़ा बयान सामने आया हैं। 

कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने मुख्यमंत्री शिवराज के इस फैसले का स्वागत किया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर गौ संरक्षण के लिये गौ शालाओं का निर्माण भी किया जा रहा है, चार हजार गौशाला तो इसी साल बनेंगी। 

कमल पटेल ने कहा कि हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है कि हम गौ माता की रक्षा करें इसलिए पहले भी हमारी सरकार ने गौ हत्या पर रोक लगाई और कठोर कानून बनाया। लेकिन उसके बावजूद सड़कों पर जो गौ माता घूमती हैं उससे दुर्घटनाएं होती हैं, लोग घरों में खलिहानों में गौ माता को नहीं रखते सड़क पर छोड़ देते हैं जिससे दुर्घटना में कई बार उसकी मृत्यु भी होती हैं। 

उन्होंने कहा कि  ‘गौ कैबिनेट’ (Gau Cabinet) के गठन के बाद मप्र में हमारी गौ माता है उसकी सुरक्षा, उसका संरक्षण संवर्धन होगा। 

इस से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) ने ट्वीट करते हुए लिखा की –  प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए 'गौकैबिनेट' गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button