सभी खबरें

विधायक रामेश्वर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की उड़ाई धज्जियां, पोस्टर लगवाकर लोगों से की अपील, कहा "पटाखे जरूर फोड़ें"

भोपाल/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश में अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके घर के बाहर पोस्टर लगाया है जिसमे लिखा है कि पटाखे जरूर फोड़े. पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी चित्र लगाया गया है. ये पोस्टर रामेश्वर शर्मा के मालवीय नगर स्थित बंगले के बाहर लगाया गया है. जबकि हाल ही में दूसरी तरफ पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट से लेकर सरकार तक प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी कर रही है वहीं भाजपा विधायक की ओर से ऐसा दृश्य देखने को मिल रहा है. 

रामेश्वर शर्मा की ओर से ये पोस्टर ऐसे समय में लगाया गया है जब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मध्य प्रदेश गृह विभाग की ओर से सभी कलेक्टरों को पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है. कलेक्टरों से कहा गया है कि आदेश को सुनिश्चित कराया जाए. 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कही ये बातें 
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा की इस अपील पर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस प्रवक्ता अजय यादव ने कहा है कि पटाखों को लेकर न्यायालय द्वारा जो निर्देश जारी किए गए हैं वो समाज हित में दिए गए हैं. जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वो प्रदूषण कम करने को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाएं न कि लोगों को नियम तोड़ने के लिए उत्साहित करें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button