शिवराज सिंह चौहान के भाई अवैध उत्खनन के मास्टरमाइंड है :- पीसी शर्मा, जनसंपर्क मंत्री

भोपाल :- बीजेपी की अवैध खनन पर समिति बनाने को लेकर मंत्री पी सी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि
अवैध उत्खनन में बीजेपी विधायकों के नाम आ रहे हैं सामने। वहीँ उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के भाई को अवैध उत्खनन का मास्टरमाइंड बताया है।
साथ ही मंत्री शर्मा ने कहा की कहीं भारतीय जनता पार्टी शिवराज सिंह चौहान के भाई को ना बना दे इस उत्खनन समिति का प्रभारी।
गौरतलब है कि कल ही ख़बर सामने आई थी की प्रदेश में बीजेपी अवैध उत्खनन को लेकर एक समिति बनाने जा रही है।
जिसमें उसका टारगेट कमलनाथ सरकार को अवैध उत्खनन के मामले में सतर्क करना रहेगा।
इसको लेकर बीजेपी के सभी विधायक आक्रामक मूड में नजर आ रहे हैं।
वैसे आपको बता दें की प्रदेश में अवैध उत्खनन को लेकर पक्ष व विपक्ष के बीच बयानों का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता आपस में रेत अवैध उत्खनन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं अब यह तो आने वाले समय ही बताएगा की प्रदेश में यह मामला कितना तूल पकड़ता है।
गौरतलब है की प्रदेश में बीजेपी विधायकों एक की समिति बनेगी जिसका प्रमुख उद्देश्य अवैध खनन को पकड़ना होगा।
इसके तहत समिति के सदस्य सबूत इकट्ठा कर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे।




