सभी खबरें

खनन माफिया देते है प्रशासन सहित मुख्यमंत्री तक को हिस्सा, हमले तो होंगे – दिग्विजय सिंह 

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोला। अवैध खनन करने वाले माफिया द्वारा पुलिस और प्रशासन पर हमले किये जाने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री सहित शासन प्रशासन को ही कठघरे में खड़ा किया। उन्होनें कहा है कि खनन माफिया शासन, प्रशासन, विधायक, मंत्रियों और मुख्यमंत्री तक को हिस्सा देते हैं जिसमें अवैध खनन उनका रोजगार है तो हमले होंगे। उन्होंने कहा कि हमले इसलिए होते हैं कि तुमने पैसा भी ले लिया और रोकते भी हो। यदि प्रशासन चाहे तो ये अवैध खनन एक दिन में रोक सकता हैं।

दिग्विजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हमेशा नफरत और हिंसा की राजनीति करती है दंगे फसाद कराती है, खून की खेती तो भाजपा करती है, हम लोग तो शांतिप्रिय लोग हैं, सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते आए हैं। 

इस से पहले शुक्रवार को राज्यसभा में कृषि कानूनों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में आमने सामने तीखी बहस हुई। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बीच तीखी बहस हुई। 

दिग्विजय सिंह ने कहा था कि,'प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के साथ बात करने के लिए दो मंत्री लगाए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर जिनके पास खेती ही नहीं तो वो किसानी क्या जानते होंगे। दूसरे पीयूष गोयल जो कॉर्पोरेट सेक्टर के प्रवक्ता हैं। दोनों ही मंत्री किसानी को लेकर अनुभवहीन हैं और यह कृषि कानून पर कैसे किसानों को संतुष्ट कर सकते हैं।

वहीं, किसान आंदोलन के मसले पर मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था वह खून से खेती कर सकती हैं। इस पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगा दिया कि वह हमेशा दंगे कराना चाहती हैं। उन्होंने यह तक कह दिया कि अगर ये सांप्रदायिक दंगे कराएंगे तभी इनको फायदा होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button