सभी खबरें

मंडला : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह के बेतुके बोल, लोगों के पास बहुत पैसा, कीमत बढ़ने से नहीं पड़ता फर्क ?

मंडला : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह के बेतुके बोल, लोगों के पास बहुत पैसा, कीमत बढ़ने से नहीं पड़ता फर्क ?

मंडला। मंडला पहुंचे केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर एक बड़ा ही बेतुका बयान दिया है। कहा कि बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल के दामों से लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। लोगों के पास बहुत पैसा है और लोग बहुत मजे कर रहे हैं. उन्होने कहा कि लोगों के पास पैसा होने के कारण आज देश भर में गाड़ियों के नंबर बढ़ गए हैं। लोग पैसे का उपयोग कर रहे हैं। उन्होने कहा कि कोरोना काल में हर तरफ सबसे ज्यादा 4 पहिया वाहन बढ़े हैं। जिसके कारण बसों में अब कोई नही चलता है। अब स्वंय की गाड़ियों में लोग ज्यादा चलते हैं। ये एक विलासता की चीज है। इसके साथ ही मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिल्ली में किसानों के अंदोलन को लेकर भी बयान दिया है। जिसमें उन्होने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना। साधा है उन्होने कहा है कि इन्ही के कारण कांग्रेस की ये दुर्गति हुई है। 60 साल से देश में राज करने के बाद आज पार्टी का ये हाल कि विपक्ष की सीट तक नहीं जुटा पा रहे है। उन्होंने कहा कि 10 साल के अंदर कांग्रेस की हालत खराब होने वाली है। उन्होंने कहा कि जो लोग बिल के लिए लड़ रहे है। वो तो उनके 12-13 के और 18-19 के घोषणा पत्र में ये बिल शामिल था, और जब हाउस में बिल लाया गया था, तब ये हाउस में ना होकर विदेश भाग गए थे। अब विरोध कर रहे है। जब बिल पास हो रहा था तब विरोध करने की ताकत नहीं थी। तब वॉकआउट कर गए। ऐसा राजनीति में नही चलता है। किसानों को आमंत्रित किया है। अगर बिल को लेकर कोई दिक्कत है तो आकर बात करिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अलावा दूसरी पार्टियों ने भी किसानों के बारे में कभी नहीं सोचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button