सभी खबरें

बंगाल : ममता बनर्जी ने दाखिल किया नामांकन, शुभेंदु ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान

बंगाल : ममता बनर्जी ने दाखिल किया नामांकन, शुभेंदु ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान

बंगाल/ राजकमल पांडे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके पूर्व सिपहसलार अब भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी यहां आमने सामने होंगे. बुधवार को ममता बनर्जी ने हल्दिया पहुंचकर अपना नामांकल दाखिल किया तो शुभेंदु ने अपने चुनाव प्रचार की कमान संभाली. पर्चा दाखिल करने के बाद ममता ने नंदीग्राम पर अपना अधिकार जताते हुए बताया कि कैसे उन्होंने 26 दिन तक बिना कुछ खाए पिए यहां अनशन किया था. अब यहां की जनता उनका साथ दे। वहीँ शुभेंदु अधिकारी ने ममता दीदी के लिए कहा कि नंदीग्राम से कम-से-कम 50 हजार मतों से जीत दर्ज करेंगे। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने बुधवार दोपहर करीब 1.55 बजे नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने से पहले अपनी ताकत दिखाने, उन्होंने हल्दिया में एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जिसमें TMC के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद ममता वापस नंदीग्राम के लिए रवाना हो गई हैं। इससे पहले ममता ने कहा था कि अगर नंदीग्राम की जनता मना करेगी तो मैं यहां से चुनाव नहीं लड़ूंगी। यहां बंटवारा करने की कोशिश की जाएगी, लेकिन आपको ऐसे लोगों की बात को अनसुना करना है। ममता ने मंच पर ही चंडीपाठ भी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button