सभी खबरें

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, MP के तीन और जिलों को किया Total Lock…

मध्यप्रदेश/भोपाल – कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहीं हैं। कई जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन (LOCKDOWN) लगाए जा रहे हैं। इसी बीच अब सरकार ने तीन और जिलों में लॉक डाउन लगाने का फैसला लिया हैं।

जिसके बाद अब पन्ना जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में 15 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक टोटल लॉकडाउन घोषित कर दिया गया हैं। इसके अलावा मंडला जिले में भी कलेक्टर द्वारा सभी नगरीय क्षेत्र में 19 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया हैैं। 

जबकि देवास जिले में भी19 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गए हैं। संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के बाद जिला कलेक्टर द्वारा यह निर्णय लिया गया हैैं।

बता दें कि इससे पहले संक्रमण के बढ़ते फैलाव को देखते हुए इंदौर, उज्जैन सहित बड़वानी, राजगढ़, विदिशा में 19 अप्रैल सुबह 6:00 बजे तक टोटल लॉकडाउन घोषित किया गया। वहीं बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जबलपुर जिले में 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लगाया गया हैं।

इधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिला आपदा प्रबंधन समितियों की बैठक जारी है। प्रतिदिन बैठक में बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। वहीं 10 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला आपदा प्रबंधन समितियों से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जिला कलेक्टर को यह निर्देश दिए हैं कि जिले की परिस्थिति को देखते हुए प्रतिबंधित लॉकडाउन लगाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button