MP कांग्रेस सरकार बनते ही निःशुल्क होंगे महाकाल के दर्शन! महाकाल लोक की होगी जांच

उज्जैन। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पर लगने वाले सभी शुल्क हटाए जाएंगे। महाकाल का दर्शन निःशुल्क किया जाएगा। साथ ही महाकाल लोक निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि सरकार आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।

दरअसल, इंदौर-उज्जैन के प्रभारी जयवर्धन सिंह रविवार को उज्जैन दौरे पर थे। उन्होंने उज्जैन के शहीद पार्क में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित पर्दाफाश आमसभा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयवर्धन सिंह ने महाकाल दर्शन निःशुल्क करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

Exit mobile version