सभी खबरें

MP – शिवराज की डिनर पार्टी शाम 7.30 बजे, मुख्यमंत्री पद लिए हो सकती है चर्चा

प्रदेश में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया है । अब भाजपा की ओर से सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी गई इसी क्रम ेमें भाजपा के कद्दावर नेता और लगातर 13 वर्षों तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर शुक्रवार को शाम 7.30 बजे  विधायकों के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया गया है। 
इसमें प्रदेश के आगे की रणनीति और भागीदारी पर भी चर्चा के कयास लगाए जा रहे हैं। इसमें विधायकों से चर्चा और अनौपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। 
लेकिन औपचारिक घोषणा  दिल्ली आलाकमान से मोहर लगने के बाद ही होगा। लेकिन कयास यही लगाई जा रहे है कि प्रदेश में शिवराज सिंह चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 
गौरतलब है कि शिवराज सिंह 2003 से 2018 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और मुख्यमंत्री बन चौका लगा सकते हैं। मध्यप्रदेश में आंकड़ों को देखा जाए तो राज्य में कुल 230 सीटें है।
दो विधायकों के निधन के बाद पहले से 2 सीटें खाली हैं। सिंधिया समर्थक कांग्रेस के 22 विधायक बागी हो गए थे। इनमें 6 मंत्री भी थे। स्पीकर एनपी प्रजापति इन सभी के इस्तीफे मंजूर कर चुके हैं। शुक्रवार सुबह स्पीकर ने कहाए ष्ष्भाजपा विधायक शरद कोल ने भी इस्तीफा दिया था जिसे मंजूर किया जा चुका है। वर्तमान स्थिति को देखा जाए तो भाजपा को अब ​सदन में बहुमत सिद्ध करना होगा।
शिवराज का कमलनाथ पर पलटवार
शिवराज सिंह ने कमलनाथ के द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस खुद के बोझ से गिरी है इसमें भाजपा का कोई हांथ नही है।
साथ ही कहा कि यदि भाजपा चाहती तो 2018 में ही सरकार बना लेती ।
साथ ही भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होनें कहा कि कांग्रेस न सरकार बचा पाई है और न ही संगठन। साथ ही अगले सीएम के सवाल पर उन्होने सीधा जवाब नहीं दिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button