मध्यप्रदेश/ होलिका जैसे पवित्र दिन ही महिला के साथ किया दुष्कर्म, आखिर कब सुरक्षित होंगी राज्य की महिलाएं ?

सिंगरौली: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुराचार का मामला सामने आया है। होलिका दहन की रात्रि में जब अकेली महिला इंटरसिटी से उतर कर अपने घर जाने के लिए जिस ऑटो को बुक किया उसी ऑटो ड्राइवर ने महिला को हवस का शिकार बनाया। ये घटना रविवार की है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला होलिका दहन वाली की रात में इंटरसिटी से सिंगरौली आ रही थी। अपने घर जाने के लिए सिंगरौली स्टेशन पर ऑटो बुक किया। बात करते-करते ऑटो चालक उस महिला को चितरंगी रोड पर लेकर चला गया, जो बिलकुल सुनसान इलाका था जबतक महिला को पता चलता कि ये कोई और रास्ता है तबतक महिला बहुत आगे निकल चुकी थी। इसके बाद ऑटो चालक सुनसान देख कर जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के साथ दुराचार किया। इसके बाद किसी से ना बताने की धमकी देते हुए घर के पास महिला को छोड़ते हुए फरार हो गया। होली के दिन महिला पति के साथ मोरवा थाने गयी और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 506 के तहत मामला को पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश में जुट गयी।
पुलिस ने फरार आरोपी ऑटो चालक आवाद अली पिता मोहम्मद हलीम अली निवासी कटास मोरवा को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को ही पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया था। आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक सरनाम सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक राजेश द्विवेदी, रवि गोस्वामी, अजीत सिंह, आरक्षक सुबोध सिंह तोमर, सुनील मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।