22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

जाड़े में बारिश की फुहारों से भीगेगा मध्य प्रदेश

मौसम विभाग ने दिसंबर माह के शुरुआत में बारिश होने की सम्भावना बताई है

मध्य प्रदेश में बारिश एक बार फिर देगी दस्तक

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज़ एक बार फिर बदलेगा. अभी पूरी तरह ठण्ड आयी नहीं थी कि बारिश एक  फिर आने को तैयार हो गयी. मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में दिसंबर माह में बारिश और ओले गिरने की सम्भावना है. जी हाँ हम आपको बता दे कि रविवार को रतलाम जिले में 1 मिमी बारिश हुई और 5 दिसंबर तक बादल छाए रहने के आसार है. जाड़े में बारिश की फुहारों से मध्य प्रदेश भीगेगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद में पानी और ओले गिरने की सम्भावना है. प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम में बादल छा गए है और बारिश के होने की पूरी सम्भावना जताई जा रही है. 

अरबसागर के कम दबाब के क्षेत्र गहरे कम दवाब के क्षेत्र में बदल सकते है. इसके कारण हल्की बरसात हो सकती है और ओले गिर सकते है. जिसके कारण जाड़े में इज़ाफ़ा हो सकता है.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।