3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

मध्यप्रदेश में रेड अलर्ट जारी: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने UP में आतंकियों के मॉड्यूल पकड़े जाने के बाद, DGP को रेड अलर्ट जारी करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं की साजिश को देखते हुए मध्यप्रदेश में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में सोमवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने DGP को निर्देश दिया है।

मध्यप्रदेश: उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं की साजिश को देखते हुए मध्यप्रदेश में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में सोमवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने DGP को निर्देश दिया है। उन्होंने DGP से कहा है कि प्रदेश में चिह्नित सिमी और आंतकी संगठनों से जुड़े लोगों की पहचान करें।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना की साजिश को ध्यान में रखते हुए रेड अलर्ट कर दिया है। प्रदेश में चिन्हित और संदेही सिमी और अलकायदा से संबंधित लोगों की पहचान और निगरानी करने को कहा गया है। गृहमंत्री ने कहा कि DGP को निर्देश दिए हैं कि तत्काल प्रदेश के अंदर अलर्ट कर आदेश जारी कर दें।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।