सभी खबरें

मध्यप्रदेश:- भगत सिंह नाटक का अभ्यास करते हुए, 12 साल के छात्र की हुई मौत

मंदसौर (मध्य प्रदेश)– मध्य प्रदेश स्थित मंदसौर शहर के एक प्राइवेट स्कूल के वार्षिकोत्सव में 12 साल के छात्र प्रियांशु शहीद भगत सिंह नाटक में अंग्रेज़ सिपाही का रोल किया। प्रियांशु के पिता के कहने पर उसे 1 फरवरी को अध्यापकों ने उसे नाटक में शामिल कर लिया था। इसके अगले दिन रविवार को दोपहर वह शहीद भगत सिंह के फांसी पर झूलने वाले सीन को करने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान दुर्घटनावश फंदा लगने से उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया, प्रियांशु ज्ञानसागार स्कूल में पढता था। वह अपने खेत पर बने टपरे पर बैठ कर नाटक की वीडियो देख रहा था, उसने फांसी के सीन को करने के लिए बल्ली पर रस्सी डाली तथा वह जिस खटिया पर खड़े होकर ये सीन करने का प्रयास कर था वह दूसरी ओर से पलट गई और उसका संतुलन बिगड़ने के कारण, फंदे पर झूल गया। वहीँ काम कर रहे उसके चाचा भारत लाल की उस पर नज़र गयी, जाके देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की तो वहां एक मोबाइल फ़ोन मिला, जिसमें भगत सिंह पर आधारित नाटक का वीडियो था।   

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था प्रियांशु
 स्कूल के प्राचार्य ने बताया की प्रियांशु के पिता मालवीय सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। प्रियांशु अपने तीन भाईयों में सबसे बड़ा था तथा कम ही स्कूल आता था, हमने प्रियांशु को नाटक में भी उसके पिता के कहने पर ही शामिल किया था। नाटक में भी फांसी का कोई सीन नहीं था। उसके मन में यह बात कहां से आई यह हमारी समझ से भी बाहर है।                                    

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button