सभी खबरें

मध्यप्रदेश:उच्च शिक्षा मंत्री के पीए के नाम पर महिला प्रोफेसर से ऐंठे 75 हजार रूपए। 

मध्यप्रदेश/भोपाल:- कुछ दिनों से मंत्रियों और नेताओं के करीबी सम्बन्धी बताकर ठगी कर रहे जालसाजों के हौंसले बुलंद दिख रहे है। हाल-ही में नरोत्तम मिश्रा का परिचित बता कर एक भाजपा कार्यकर्ता ने सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य और उनके भाई को शिक्षक भर्ती के नाम पर 1.40 लाख की ठगी कर चूना लगाया था,ठीक उसी तरह आज एक और मामला सामने आया जहां मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के पीए के नाम से आरोपी ने एक महिला प्रोफेसर को 75 हजार का चूना लगा दिया है.दरअसल मामला है की आभा पाण्डेय नाम की प्रोफेसर जो आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज जबलपुर में पदस्त है। आरोपी ने महिला के मोबाइल में संपर्क कर खुद को उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का निज सचिव बताया और स्थानांतरित कराने का झांसा दिया और महिला उसके झांसे में आकर आरोपी को ऑनलाइन 75 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए। 

महिला का ट्रान्सफर नहीं हुआ तब वह कुछ दिन बाद मंत्री के भोपाल स्थित कार्यालय में संपर्क की तो पता चला कि जिसको वह मंत्री का निज सचिव समझ रही थी वह एक जालसाज था. महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो वहीँ पुलिस ने अज्ञात आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button