सभी खबरें

Bhopal : सबको लुटकर फरार हो गई लुटेरी दुल्हन, भेद तब खुला जब दो बुजुर्गों की निकली एक ही पत्नी

 

  • कई जगह कर चुकें हैं ठगी, पैसे-गहने लेकर हो जाते थे फरार
  • कोटा, जबलपुर, भोपाल कई जगह कर चुकें हैं ठगी
  • गहने और पैसे लेकर हो जाते थे फरार

Bhopal, Gautam Kumar :- भोपाल के कोलार से एक खबर आई है। जिसके अनुसार एक गिरोह लोगों को शादी के नाम पर धोखा देता था और फिर पैसे एवं गहने लेकर रफूचक्कर हो जाता था। पुलिस ने अपने गिरफ्त में लेकर इनसे कड़ी पूछताछ की तब जाकर यह सारा मामला खुला।

शादी करके ठगते थे पैसे
जानकारी के अनुसार भोपाल के कोलार में रहने वाले एक बुज़ुर्ग की पत्नी का देहांत हो गया था, उनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं था। इसलिए उन्होंने एक स्थानीय अखबार में विज्ञापन दिया कि उन्हें देखरेख के लिए किसी महिला की आवयश्कता है जिससे वे शादी कर सकें। विज्ञापन (Advertisement) छपने के 1-2 दिन बाद फरियादी बुज़ुर्ग के पास शंकर दुबे नाम का एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि वह पन्ना जिले के भीतरवार गांव से बोल रहा है। उसने कहा, “मैनें पेपर में आपका विज्ञापन देखा था, मेरे घर के पास ही एक गरीब महिला है जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है और अभी अविवाहित है। उसको बचपन में गाय ने पेट में सींग मार दिया था, इस कारण वह माँ नहीं बन सकती। इसलिए उसने शादी नहीं की थी।

इस ठग की बातों में आकर बुज़ुर्ग ने उस महिला से शादी के लिए सहमति दे दी। वो दोनों घर पर आ गये और बुज़ुर्ग और रानी नाम की महिला ने एक-दूसरे से घर पर ही विवाह कर लिया और फरियादी ने अपनी पूर्व पत्नी के सारे सोने के गहनें रानी को पहनने के लिए दे दिये।

ऐसे हुई ठगी
एक दिन बाद आरोपी शंकर ने रानी की माँ की तबियत बहुत खराब होने का बहाना बनाया और रानी को लेकर उसके माँ के घर चला गया। यहाँ तक की जाते समय रानी को दिये गये समस्त गहने और लगभग 7,500/- रूपये भी साथ में ले गये। उसके अगले दिन रानी की माँ की मृत्यु होने का बहाना करके अंतिम संस्कार और तेरहवीं के लिए 40,000/- की मांग की। बुज़ुर्ग ने वह भी दिए।

 

  

 

ऐसे खुला भेद
ठगी के कुछ दिन बाद बुज़ुर्ग के पास राजस्थान के कोटा से फोन आया। फ़ोन वाले व्यक्ति ने बताया कि उसे आरोपी शंकर दुबे के मोबाइल की सीडीआर जो कि पुलिस द्वारा निकाली गयी है, उससे बुज़ुर्ग का नंबर मिला है। उसने बताया कि मेरी भी रानी मिश्रा से शादी हो चुकी है और उसने व्हाट्सएप पर रानी के साथ अपना फोटो भी भेजा, बुज़ुर्ग ने जैसे ही वह फोटो देखा अचंभित रह गए क्यूंकि यह वाही रानी थी जिससे उनकी भी शादी करवाई गई थी।  इसके बाद बुज़ुर्ग ने थाणे जाकर यह शिकायत दर्ज करवाई।

कई लोगों को ठग चुके हैं दोनों
इस प्रकार शंकर दुबे उर्फ रामफल शुक्ला एवं रानी मिश्रा उर्फ सुनीता शुक्ला निवासी जिला सतना द्वारा भोपाल निवासी सीनियर सिटीजन के अलावा कोटा राजस्थान, जबलपुर में रहने वाले अन्य व्यक्तियों के साथ भी शादी का नाटक करके ठगी की गयी है। फिलहाल दोनों पुलिस के कब्ज़े में हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button