7 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

JABALPUR: प्रहलाद लोधी ने की हाई कोर्ट में अपील

पिछले दिनों विशेष कोर्ट ने सुनाई थी दो साल की सजा

जबलपुर | भाजपा के विधायक प्रहलाद लोधी ने दो साल की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की है. सजा मिलने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्य्ता समाप्त कर दी गयी थी.

गौरतलब है कि लोधी पर तहसीलदार से मारपीट करने का मामला चल रहा था. उन पर आरोप था कि उन्होंने रेत खनन के विरुद्ध कार्रवाई कर रहे रैपुरा तहसीलदार से मारपीट की थी. उनके अलावा 12 लोगों पर यह आरोप लगा था. जिस पर सांसद-विधायक के मामले देखने वाली भोपाल स्थित विशेष अदालत ने प्रह्लाद लोधी को दो साल की सजा सुनाई थी.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।