Ram Mandir : अब कांग्रेस MLA लक्ष्मण सिंह ने दे डाली नेताओं को ये नसीहत, मचा बवाल…
भोपाल से आयुषी जैन की रिपोर्ट – अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद से मध्य प्रदेश में सियासत में बवाल मचा हुआ हैं। भाजपा जहां इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरी हुई है तो वहीं, कांग्रेस भी लगातार इसका पलटवार कर रहीं हैं।
इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इसको लेकर अपने अपने बयान दिए हैं। इसी बीच अब कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई एवं चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने दोनों दलों के नेताओं को नसीहत दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए दोनों दलों के नेताओं पर करारा निशाना साधा हैं।
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर लिखा- ‘राम मंदिर का शिलान्यास हो गया, रामजी सबका भला करें।अब सभी राजनेताओं से विनम्र आग्रह है कि देश की अन्य समस्याओं पर ध्यान दें, और रामजी के नाम पर राजनीति करना बंद करें’।
बता दे कि यह पहला मौका नहीं है जब लक्ष्मण सिंह ने किसी पार्टी का घेराव किया हो। वो अपनी ही पार्टी पर कई बार हमला बोला चुके हैं। लेकिन राम मंदिर पर कांग्रेस विधायक द्वारा दी हुई नसीहत इस समय सियासी गलियारों में तेज़ी के साथ फैल रहा हैं।