27 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

घरेलू उड़ान में सफर करने से पहले जान ले ये नए नियम, एयरपोर्ट से यात्रा करने तक, आपको करना होंगे ये काम

घरेलू उड़ान में सफर करने से पहले जान ले ये नए नियम, एयरपोर्ट से यात्रा करने तक करना होंगे ये काम

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के चलते देशभर लॉक डाउन लागू हैं। जिसके कारण आर्थिक गतिविधि पूरी तरह से ठप हो गई हैं। लेकिन अब सरकार धीरे धीरे इन्हें वापस पटरी पर लाने का काम कर रहीं हैं। 

बता दे कि सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानें दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया हैं। ये घरेलू उड़ानें दोबारा शुरू तो होंगी लेकिन इसमें पहले जैसा कुछ नहीं रहेगा। 

घरेलू हवाई उड़ानों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। जो यात्रियों को यात्रा करने से पहले जानना जरूरी हैं। 

जानें नए नियम जिनका यात्रा के दौरान आपको करने होगा पालन

  • यात्रियों को यात्रा के शुरू होने से 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा।
  • एयरपोर्ट टर्मिनल में एंट्री वोही यात्री ले पाएंगे जिनकी फ्लाइट 4 घंटे बाद या उससे कम समय के भीतर हैं।
  • यात्रियों की होगी थर्मल स्कॅीनिंग।
  • यात्रियों को सिर्फ ऑनलाइन चेक-इन यानी वेब चेक-इन की ही सुविधा मिल पाएगी।
  • यात्रियों को यात्रा से पहले ही वेब चेक-इन करके चलना होगा।
  • वही यात्री कर पाएंगे सफर जिनमें नहीं दिखेंगे कोरोना वायरस संक्रमण के कोई लक्ष्ण
  • एयरपोर्ट पर ग्लव्स और मास्क पहनना जरूरी।
  • पूरी यात्रा के दौरान भी ये पहनना जरूरी होगा।
  • यात्री केवल एक चैक-इन बैगेज ही ले जा पाएंगे यानी केबिन बैगेज ले जाने की सुविधा फिलहाल तो नहीं मिल पाएगी।
  • यात्रियों को उड़ान में नहीं परोसा जाएगा कोई खाना।
  • 14 साल से कम आयु के बच्चों के अलावा और सभी को फोन में आरोग्य सेतु एप का रखना जरूरी होगा।

बता दे कि ये नए नियमों की जानकारी एविएशन मंत्रालय की ओर से ये दी गई हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।