जानिए आखिर कैसे बने सिद्धार्थ शुक्ला Bigg Boss 13 के विनर,और कैसे हार गए आसिम रियाज़

- सिद्धार्थ शुक्ला बने विनर
- आसिम रियाज़ रहे फर्स्ट रनर अप
मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :- छोटे पर्दे के रियलिटी और बहुचर्चित शो Bigg Boss 13 का कल ग्रैंड फिनाले था। शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला हुए। वहीं आसिम रियाज़ फर्स्ट रनर अप रहे। दोनों ही एक दूसरे के ज़बरदस्त कंपटीटर थे, फिनाले से पहले यह अंदाज़ लगाना बेहद मुश्किल था कि विनर कौन होगा।
कल ग्रैंड फिनाले में शो के होस्ट सलमान खान(Salman Khan) ने विनर का नाम अनाउंस किया। सिद्धार्थ शुक्ला(Siddharth Shukla) को ट्रॉफी और 50 लाख रूपए का चेक इनाम स्वरुप दिया गया।
सिद्धार्थ शुक्ला जब से बिग बॉस के घर में एंट्री लिए तब से चर्चे में थे। सिद्धार्थ और शहनाज़ के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी और वहीं पल पल सिद्धार्थ औइर रश्मि की लड़ाई देखने को मिला। सिद्धार्थ “एंग्री यंग मैन” के नेम टैग के साथ घर में आए थे और आखिर तक उन्होंने अपने टाइटल को बरकरार रखा।
टॉप थ्री में सिद्धार्थ, आसिम और शहनाज़ पहुंचे।
वहीं आसिम रियाज(Asim Riyaz) ने बिग बॉस के घर में ही हिमांशी(Himanshi) के साथ डांस करते करते उन्हें अंगूठी पहना दी और अपने प्यार का इज़हार कर दिया। हिमांशी ने भी कहा कि वह आसिम को पसंद करती हैं।
आसिम ने भले ही बिग बॉस का खिताब नहीं जीता पर लोगों के दिलों में उन्होंने अपनी काफी अच्छी जगह बना ली। आसिम की पूरी फॅमिली फिनाले में सपोर्ट के लिए आई थी।

शो के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि मैंने माँ के कारण एक्टिंग शुरू की और आज यहाँ तक पहुंचा। सिद्धार्थ और उनके फॅमिली वाले बेहद खुश हैं।




