ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

गणतंत्र दिवस के बहाने केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना

दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि देशवासी अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। हम अपने देश को मजूबत करने की जगह चीन को अमीर बना रहे हैं। चीन के साथ हमारा व्यापार उसकी आक्रामकता के बावजूद बढ़ रहा है। हमारी सीमाओं के ऊपर चीन कुछ सालों से आंखें दिखा रहा है, हमारे सैनिक पूरी बहादुरी से बार्डर पर उसका सामना कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी सरकारों का फर्ज बनता है कि हम उन सैनिकों का साथ दें। हमारा फर्ज बनता है कि हम चीन का बहिष्कार कर उसके साथ व्यापार बंद करें।

साथ ही इस दौरान अरविन्द केजरीवाल ने विश्वविद्यालयों से कुलपति हटाने को लेकर कहा कि नव नियुक्त कुलपतियों को कई राज्यों में राज्यपालों ने हटा दिया। निर्वाचित सरकारों को परेशान किया जा रहा है। साथ ही केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि वह न्यायपालिका, राज्य सरकारों, किसानों, व्यापारियों से लड़ रहे हैं, अगर यह लड़ाई खत्म हो जाए तो भारत को नंबर एक बनने से कोई नहीं रोक सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button