खोजें

करणी सेना ने थाना प्रभारी को हटाने की उठाई मांग; एसपी ऑफिस के दिया धरना

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

उज्जैन। मध्यप्रदेश में चुनाव के आते ही भारी शोरगुल सुनाई देने लग जाता हैं। एक बार फिर उज्जैन शहर में करणी सेना ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला। जिसमें एक थाना प्रभारी को हाटने की मांग को लेकर एसपी ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सेना के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमा झटकी भी हुई।

आपको बता दें कि करणी सेना परिवार के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता आज उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा महिदपुर के थाना प्रभारी दिनेश भोजक को वहां से हटाने की मांग की। सेना के 5 कार्यकर्ता पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए। करणी सेना परिवार के शैलेंद्र सिंह झाला ने बताया कि थाना प्रभारी दिनेश भोजक पिछले ढाई साल से महिदपुर थाने में ही पदस्थ क्यों है। लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना व अवैध वसूली के काम कर रहे है जिसको लेकर आज सैकड़ों की संख्या में करणी सेना परिवार के कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया है। वहीं 5 कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हम लोग जब तक नहीं हटेंगे जब तक थाना प्रभारी को वहां से नहीं हटा दिया जाए। वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Exit mobile version