12 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

हर लड़का जब जवान होता है तो उसे ऐश्वर्या चाहिए होती है- के.एस ईश्वरप्पा

ग्रामीण विकास और पंचायत राज्य मंत्री के.एस ईश्वरप्पा ने दिया है बयान
डिप्टी सीएम की तुलना ऐश्वर्या राय से की

  • ग्रामीण विकास और पंचायत राज्य मंत्री के.एस ईश्वरप्पा ने दिया है बयान 
  • डिप्टी सीएम की तुलना ऐश्वर्या राय से की

कर्नाटक सरकार के मंत्री के.एस ईश्वरप्पा ने अयोग्य विधायक से जुड़े एक सवाल के जवाब में अजीबो-गरीब बयान दिया है. उनसे पूछा गया कि यदि कोई अयोग्य विधायक चुनाव जीत जाता है तो उसे डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है? इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि उप मुख्यमंत्री की सीट किसे नहीं चाहिए? हरेक लड़का जब जवान होता है तो वो कहता है कि उसे ऐश्वर्या राय चाहिए. मगर वो तो सिर्फ एक ही है.

गौरतलब है कि के.एस ईश्वरप्पा ग्रामीण विकास और पंचायत राज्य मंत्री है. उन्होंने इस बयान में डिप्टी सीएम की तुलना ऐश्वर्या से की है. येदियुरप्पा सरकार में फिलहाल तीन डिप्टी सीएम हैं.

हाल ही में 5 दिसंबर को हुए उप चुनाव के नतीजे 9 दिसंबर को आएँगे.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।