सभी खबरें

करेली : नगर पालिका ने लागू की अनोखी और महत्वपूर्ण योजना, कर रही है यह काम

करेली से अमित वर्मा की रिपोर्ट – कोरोना काल मे कोरोना से सुरक्षा के लिये सबसे महत्वपूर्ण मास्क हैं। मास्क लगाने से सुरक्षित रखा जा सकता हैं। करेली नपा ने कोरोना से बचाने के लिये एक अनोखी और महत्वपूर्ण योजना लागू की हैं। 

नगर पालिका करेली मास्क बैंक शुरू कर रही हैं।

नई मुहिम के लिये .सी एम ओ स्नेहा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपनी तरह के इस नए अभियान में जागरूक लोगों से मास्क दान में लिए जाएंगे। जो जरूरतमंदों को निशुल्क प्रदान किये जायेंगे। मास्क बैंक में कोई भी दानदाता मास्क दे सकता है और जिसको भी मास्क की आवश्यकता वह जरूरतमंद मास्क बैंक से मास्क प्राप्त कर सकता है और कोरोना से सुरक्षित रहा जा सकता हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button