कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर कसा तंज- इनके नारे, केवल जुमले ही हैं ?

- कमलनाथ ने साधा भाजपा पर निशाना
- ट्वीट कर महंगाई को लेकर तंज
- भाजपा सरकार के हर वादे को बताया जुमला
- भाजपा के नारे, केवल जुमले
भोपाल/अंजली कुशवाह: मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी संघर्ष लगातार जारी हैं. इसी बीच कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को घेरा हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा हैं कि- जनता त्राहि त्राहि कर रही है और सरकार का हर वादा जुमला बन चुका है ?
पेट्रोल-डीज़ल और गैस के बढ़ते दामों को लेकर दिखाया रोष
इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा- एक साल पहले अगस्त-20 में 600 रुपये में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 866 पार, साल भर में ही 266 रुपये दाम बढ़े…? वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतो को 100 रुपये पार कराने के बाद अब रसोई गैस की कीमतों को भी 1000 रुपये पार कराने में सरकार पूर्ण मनोयोग से जुटी हुई है ?
साथ ही उन्होंने लिखा कि- भाजपा के नारे, केवल जुमले ही हैं ? “अबकी बार महंगाई से राहत देने वाली सरकार“ का नारा देने वाली भाजपा की सरकार में रसोई गैस के दाम नित नई ऊंचाई छू रहे हैं , रोज नए रिकॉर्ड बना रहे है ?
पोस्टर जरिये किया सीएम शिवराज का विरोध
बता दें कि इससे पहले जन्माष्टमी के मौके पर भी कांग्रेस द्वारा भोपाल के कांग्रेस कार्यालय के सामने लगाए गए एक पोस्टर में कमलनाथ को भगवान श्री कृष्ण का दर्जा दिया गया तो वही शिवराज सिंह चौहान को कंस मामा बताते हुए मध्य प्रदेश की जनता को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी गई है.




