देश की यह बड़ी सच्चाई पूरी जनता जानती है पर केंद्र में बैठी सरकार यह सच्चाई नहीं जानती:- कमलनाथ
देश की यह बड़ी सच्चाई पूरी जनता जानती है पर केंद्र में बैठी सरकार यह सच्चाई नहीं जानती:- कमलनाथ
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- इन दिनों देश में राजनीति चरम पर है. कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा पर निशाना साधती हुई नजर आई. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
कमलनाथ ने कहा कि पूरा देश जानता है कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते अपना रोज़गार छिन जाने के कारण भूखे-प्यासे घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों की बड़ी संख्या में अलग- अलग सड़क हादसों में मृत्यु हुई थी और लॉकडाउन के कारण उनका रोज़गार भी छिन गया।
बस केन्द्र की भाजपा सरकार यह सच्चाई नहीं जानती।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1305792705528623105?s=19
इसी प्रकार से हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज जी भी उस समय ज़ोर- ज़ोर से कहते थे कि आ जाओ देख लो , प्रदेश की सड़कों पर कोई भूखा-प्यासा मज़दूर नंगे पैर , पैदल चलता हुआ आपको नहीं दिखेगा।
जबकि प्रदेशवासी रोज़ प्रदेश की सड़कों पर हज़ारों प्रवासी मज़दूरों को भूखे- प्यासे , नंगे पैर , पैदल चलते रोज़ देखते थे।
पता नहीं भाजपा के लोगों को सच्चाई क्यों दिखायी नहीं देती ?
अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में राजनीति में और क्या-क्या होता है.