सभी खबरें

कमलनाथ का दावा 35 दिन बाद विधानसभा अध्यक्ष हम बनाएंगे , इस दावे पर शिवराज बोले, ख्याल अच्छा है

MP में विधानसभा का सत्र एक दिन का कर दिया गया  इस कारण से विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टल गया है

भोपाल से भारती चनपुरिया की रिपोर्ट : – मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में उप चुनाव (By Election) से पहले तारीखों को लेकर अब  पहली बार सियासत हुई हो. अब कहा जाता है की पहले 20 मार्च को जब कमलनाथ (Kamalnath) ने मुख्यमंत्री (CM ) पद से इस्तीफा दिया था तभी मध्यप्रदेश कांग्रेस (Congress) के ऑफिशल टि्वटर (Twitter) हैंडल से एक ट्वीट किया गया था. जिस पर लिखा था  इस साल 15 अगस्त को झंडा वंदन  मुख्यमंत्री कमलनाथ ही करेंगे. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस के इस ट्वीट की खूब चर्चा रही था  और बीजेपी (BJP ) ने सियासी तौर पर कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किए था .

इस बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) खुद भी  आमने-सामने हैं. अब कमलनाथ के दावे पर इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मोहर लगाई है.

आप को विधानसभा सत्र को लेकर हुई बता दे की सर्वदलीय बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा  कि विधानसभा अध्यक्ष तो 35 दिन बाद हम बनाएंगे. कोरोना के कारण सत्र एक दिन का होेने के कारण विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टल गया है.  यही सवाल कमलनाथ से किया .

अब चुटीले अंदाज में शिवराज ने किया समर्थन : –

कमलनाथ के इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि कमलनाथ सही कह रहे हैं कि विधानसभा अध्यक्ष वह बनाएंगे, लेकिन कांग्रेस का नहीं बल्कि बीजेपी का बनाएंगे. सदन के अंदर पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर अध्यक्ष बनाते हैं. सीएम शिवराज के इस बयान को कमलनाथ पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है

अब  कौन कितनी सीट जीतेगा कांग्रेस-बीजेपी के दावे : –

 मध्य प्रदेश में पहले 27 सीटों पर उप चुनाव होने थे परन्तु कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के निधन के बाद  उपचुनाव वाली सीटों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है

   उप चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों जीत के दावे कर रहे हैं.एक साइड जहां कांग्रेस दावा कर रही है कि वह उपचुनाव की सभी 28 सीटों पर जीत दर्ज करेगी तो बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस यह स्वप्न देख रही है. कौन कितनी सीट जीतेगा यह जनता बता तय करेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button