भावुक हुए "कमलनाथ" बोले, मैंने कौन सा पाप, गुनाह, गलती की?? दे दिया इस्तीफ़ा

मध्यप्रदेश/आगर मालवा – पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आगर-मालवा के बगलामुखी माता मंदिर से चुनावी बिगुल बजा दिया हैं। हालही में कमलनाथ ने उपचुनाव में आगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े के पक्ष में बडौद में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही साथ कांग्रेस से बगावत करने वालो पर भी कमलनाथ ने हमला बोला। इस दौरान कमलनाथ भुवक भी नज़र आए।
भाजपा पर हमला बोलते हुए कमलनाथ ने कहा कि मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में अंतर होता हैं। ये सिर्फ घोषणाएं करते हैं। प्रदेश में 15 साल भाजपा की सरकार रही, 15 माह हमारी सरकार रही, मै सौदे की राजनीति नहीं करने वाला था इसीलिए मैने इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान की हत्या हुई हैं। सौदेबाज़ी करके सरकार को गिराया गया।
सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ भावुक भी नज़र आए। कमलनाथ ने कहा कि मैने कर्जा माफ किया, माफिया के खिलाफ मुहिम छेड़ी, मिलावट के खिलाफ लड़ाई लड़ी, शुद्ध का युद्ध शुरू किया। साढ़े ग्यारह महीने में मैने कौन सा पाप, गुनाह, गलती की? मेरी सरकार को सौदाबाजी करके गिरा दिया। उन्होंने कहा कि ये उपचुनाव प्रदेश का भविष्य तय करेगा।