सभी खबरें

दाई के साथ प्रैक्टिस के बाद वाटर बर्थ तकनीक से दिया बेटी को जन्म- कल्कि कोचलिन

 

बॉलीवुड: कल्कि कोचलिन ने हाल ही में क्यूट सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम सैफो रखा है। अब कल्कि ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने बेटी के जन्म के लिए वाटर बर्थ तकनीक को चुना था। कल्कि ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वे इस तकनीक के द्वारा डिलीवरी की प्रैक्टिस करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पोस्ट की शुरुआत में ही Doula (डोउला) शब्द का इस्तेमाल किया है, यह शब्द ग्रीक भाषा से आया है जिसका मतलब दाई होता है।

कल्कि ने लिखा है- डोउला। मैं बच्चे के जन्म को अनुभव नहीं कर सकती थी और न ही इस शब्द के बारे में बात कर सकती थी। यह शब्द ग्रीक भाषा से आया है, जिसका मतलब दाई होता है। अब यह प्रेगनेंसी, लेबर और प्रसव उपरांत देखभाल की प्रक्रिया में महिलाओं के लिए महिलाओं का सपोर्ट सिस्टम है। प्रेगनेंट होने से पहले तक मुझे डोउला के बारे में पता तक नहीं था।  

कल्कि का कहना है कि आप कितना भी पढ़ लें, तैयारी कर लें या अपने डॉ. से बात कर लें चाइल्ड बर्थ एक चुनौती है। जिसे आप अनुभव या प्रैक्टिस से ही जीत सकते हैं। डोउला (दाई) आपको मसाज देती हैं, सक्रिय लेबर के दौरान सांस लेने और एक्सरसाइज की तकनीक आपको बताती हैं, दूसरे सहयोग भी करती हैं। अस्पताल में बच्चे के जन्म से सम्बंधित जानकारी देती हैं, अपने बच्चे के साथ आपकी बॉन्डिंग कराना, ब्रैस्टफीडिंग और दूसरी जरूरी चीजों के बारे में भी जानकारी देती हैं। कल्कि ने कहा जब आप पहली बार मां बनती हैं तो ऐसा लगता है कि आप पहली बार स्कूल गयी हैं और आपको कुछ नहीं पता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button