सभी खबरें

कांग्रेस ने नहीं की दंगों की निंदा! अब बहा रही है घड़ियाली आंसू, हमें CAA को समझने की जरूरत – जेपी नड्डा

वडोदरा से खाईद जौहर की रिपोर्ट – भारतीय जनता पार्टी नागरिकता कानून को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए अभियान चला रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात के वडोदरा में स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (Citizenship amendment act) पर आयोजित जन जागरण अभियान को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

जेपी नड्डा ने कहा की नागरिकता केंद्र का विषय है और ये कानूनी तौर पर पास हुआ हैं। ये लागू हो चुका और अब शरणार्थियों को नागरिकता मिलकर रहेगी। विपक्षी लोगों को गुमराह करना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि इनका उद्देश्य जनता का भला करना नहीं हैं। इनका उद्देश्य है भारत की जनता को गुमराह करना हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस का दंगों में हाथ नहीं है तो इतने दिन हो गए, इन्होंने दंगों की निंदा क्यों नहीं की? उन्होंने आगे कहा कि आज कल कांग्रेस पार्टी दलित की बात कर घड़ियाली आंसू बहा रही है, लेकिन कभी भी दलितों का भला नहीं किया। जिनको हमारी सरकार नागरिकता प्रदान कर रही है इसमें 80% दलित हैं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा की नागरिकता संशोधन कानून पर आज विपक्ष ने हाहाकार मचा रखा हैं। कांग्रेस के नेतृत्व में इसमें विरोध की राजनीति चल रही हैं। देश की जनता सब समझती हैं। कई राजनीतिक पार्टियां चाह रहीं हैं कि देश में अस्थिरता का वातावरण बनाया जाए। हम सभी को CAA को गहराई से समझने की जरूरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button