12 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

हॉस्टल फीस बढ़ने पर JNU में छात्र प्रदर्शन

एक अन्य फैसला आने-जाने के समय को लेकर भी लिया गया

जेएनयू में इंटर हॉस्टल एडमिनिस्ट्रेशन(IHA) की कमेटी के ओर से लिए गए फैसलों के विरोध में छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. लिए गए फैसलों में हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी और हॉस्टल से आने जाने का समय तय किया गया. गौरतलब है कि इन फैसलो को लेकर सोमवार को एक मीटिंग बुलाई गई थी. इस मीटिंग का भी छात्रों ने विरोध किया था.

आवाजाही वाले फैसले में रूम नंबर 16, कॉमन रूम्स और एसआईएस 1 व एसआईएस 2 के मेन गेट के लिए समय तय किया गया है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि जब तक ये फैसले वापस नहीं लिए जाएँगे, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. बता दें कि एबीवीपी ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।